Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 27 at 10.22.16 PM

प्रेम जाल में फंसाकर‌ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःशहर में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महिला थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अश्वनी है जो उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। दिनांक 04 सितंबर को आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह फरीदाबाद की रहने वाली है और नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।

2 साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी अश्विनी के साथ उसी कंपनी में हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए और उसकी‌ अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी नशा करता है तो उसने आरोपी से मिलना जुलना बंद कर दिया। जिस पर आरोपी ने युवती को उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर माया ने टीम गठित करके आरोपी की धर पकड़ के लिए कई ठिकानों पर रेड की परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहता था। इसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को दिनांक 25 अक्टूबर को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमें उससे उसका फोन बरामद किया गया जिसमें उसने युवती की फोटो व वीडियो रिकॉर्ड की थी। पूछताछ पूरी होने में बरामदगी के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *