Breaking News
WhatsApp Image 2026 10 11 at 8.21.42 PM

चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ 12 अक्तूबर को दिल्ली चलो:दीपेन्द्र हुड्डा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगाया हुआ है, और संवैधानिक संस्थाओं को तार-तार करके लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

हालात यह है कि लोकतंत्र की कोई गरिमा ही नहीं रही और इस सरकार ने दिल्ली के दरवाजे ही बंद कर दिये। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए ‘दिल्ली चलो’का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।

अब चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई,तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 14 चिठ्ठी लिखी पहली चिठ्ठी तब लिखी जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करके बताया कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है। सांसद हुड्डा रविवार को पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के संयोजन में आयोजित पृथला एवं मोहना ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से खास बना दिया।

और उमडे अपार जनसमूह,कार्यकर्ताओं का उत्साह और नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने की जबकि संचालन बिजेन्द्र आर्य के संयोजन में पृथला ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण तंवर व मोहना ब्लॉक अध्यक्ष बंटी हुड्डा के नेतृत्व में किया गया।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश और प्रदेश के हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है और प्रदर्शन करने के मौलिक अधिकार को कमजोर किया जा रहा है।

युवा,किसान और खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन अब वोट चोरी के आरोपों को लेकर सवाल उठाने वालों के लिए भी दिल्ली के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर लडऩा पड़ेगा। सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से 12 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं,बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सवाल किया कि क्या सभी दलों को समान अवसर नहीं मिलना चाहिए? अगर मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा की टिकटें बांटेगे और राजनेताओं को कहेंगे कि परेशान न हों आपको बीजेपी की टिकट दिला देते हैं,तो फिर निष्पक्ष चुनाव कहां रह जाता है? जब चुनाव निष्पक्ष नहीं होगा,चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत चलेगी,काले धन का दुरुपयोग होगा,चुनाव आयोग का दुरुपयोग होगा,तो मात्र 3 करोड़ आबादी वाले हरियाणा जैसे प्रदेश में मात्र आधे प्रतिशत यानी 14,000 वोटों के अंतर से जनभावना के खिलाफ बीजेपी सरकार बन गई।

वोट चोरी के इस बडे खेल में सबसे ज्यादा चोट हरियाणा की जनभावना को पहुंची है। भारत दुनिया का ऐसा देश है जहां युवा आबादी सबसे अधिक है। देश का युवा जब इस्तीफा मांगता है और सरकार इस्तीफा न देने पर आड जाती है तो इसका मतलब है जरूर कुछ गडगड है। पहले नीट पेपर चोरी पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दोनों न देने पर सरकार का अडना ये दर्शाता है कि जरूर कुछ न कुछ गडबड है और वो गडबड छोटी नहीं बडी है।

हिंदुस्तान के युवाओं का बीजेपी सरकार पर से विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। उन्होंने कहा कि जो हरियाणा खिलाडियों के मान-सम्मान के लिये जाना जाता है वहां खिलाडियों का तिरस्कार हो रहा है। जब हमने कॉमनवेल्थ गेम्स हरियाणा में कराने की मांग करी तो हरियाणा की पूरी बीजेपी हमारे पीछे पड गयी। 70 प्रतिशत से ज्यादा गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाडी जीतकर ला रहे हैं तो कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा की बजाय गुजरात में क्यों? कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होंगे तो लाखों करोड़ का बजट यहां खर्च होगा। स्टेडियम बनेंगे,एकेडमी बनेगी,मेट्रो रेल बनेंगी,हाईवे बनेंगे,स्पोर्ट्स विलेज बनेंगे।

लेकिन,बीजेपी सरकार सब चीज गुजरात ले जा रही है। हमने गुरुग्राम में रक्षा विश्वविद्यालय मंजूर कराया उसे भी गुजरात ले गए, बुलेट ट्रेन गुजरात में,कॉमनवेल्थ खेल कराने हों तो गुजरात में,ओलंपिक खेल कराने हों तो गुजरात में। अगर 70 प्रतिशत से ज्यादा गोल्ड़ मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर ला रहे हैं तो मेरिट के आधार पर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होने चाहिए। यह बीजेपी सरकार का देश धर्म नहीं प्रदेश धर्म है। बीजेपी ने देश और प्रदेश का काफी नुकसान कर दिया। 12.5 साल की सरकार के बाद देश का नौजवान सड़कों पर निकल आया और सरकार से सवाल पूछने लगा।

जब देश का भविष्य और अगली पीढ़ी सवाल पूछने लगे,तो उससे बड़ी असफलता किसी सरकार की नहीं हो सकती। युवा सडकों पर आ गए और सरकार से पूछने लगे कि उनका भविष्य चौपट करने का जिम्मेदार कौन है? उनके रोजगार,शिक्षा व्यवस्था,परीक्षा व्यवस्था क्यों फेल हो गई। युवाओं के भविष्य के सपने चकनाचूर हो गए। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा विकास के मामले में देश में सबसे आगे प्रदेशों में गिना जाता था,प्रति व्यक्ति आय,विकास दर,प्रति व्यक्ति निवेश में देश में नंबर एक थे। गुजरात से तीन गुना अधिक निवेश हरियाणा में आता था।

खेल-खिलाड़ियों के मान-सम्मान में,किसान के हितों की नीतियों में चाहे किसानों का 1600 करोड़ बिजली बिल माफ करना हो या कोऑपरेटिव कर्ज माफी की बात रही हो। प्रदेश खुशहाली के लिए जाना जाता था,अच्छी कानून-व्यवस्था,आर्थिक विकास दर,खेल खिलाडियों में,किसानों को फसलों का भाव देने में हरियाणा नंबर एक था। किसान की हितैषी नीतियों में हरियाणा का नाम पूरे देश में लिया जाता था।

कांग्रेस सरकार ने 10 साल लगातार गन्ने का सबसे ज्यादा भाव हरियाणा में डिक्लेअर किया और जीरी की जहां तक बात आती थी,तो नारा चलता था कि हुड्डा तेरे राज में,जीरी गई जहाज में। 10 साल तक किसान को कहीं धरनों पर नहीं बैठना पड़ा। वो हरियाणा आज बेरोजगारी में नंबर एक पर,नशाखोरी में नंबर एक पर,डंकी के रास्ते विदेशों की ओर पलायन में नंबर एक पर बन गया है। उन्होंने कहा कि जो देश 21वीं सदी में तेज रफ्तार से आगे बढ़ता हुआ सुपर शक्ति बनता हुआ देश होना चाहिए था,बीजेपी सरकार में देश की साख पर कहीं ना कहीं आंच लगी है।

आज दुनिया के बाजार में रुपया 78 साल में रुपया इतना नहीं गिरा जितना बीजेपी सरकार में गिरा। डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस का सिलेंडर,खाद का कट्टा इतना महंगा नहीं हुआ 78 साल में जितना बीजेपी सरकार में हुआ। उन्होंने कहा कि चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय फरीदाबाद में 700 करोड़ रुपए की लागत से श्वस्ढ्ढ मेडिकल कॉलेज बनाया गया। कांग्रेस सरकार के समय ही बदरपुर फ्लाईओवर का निर्माण हुआ,82 किलोमीटर मेट्रो बनी जबकि,बीजेपी सरकार के 12 वर्षों के शासनकाल में एक इंच मेट्रो नहीं बनी।

कांग्रेस सरकार के समय फोरलेन सिक्स लेन सडक़ बनी,आईएमटी पृथला की स्थापना की गई। यूनिवर्सिटी,शिक्षा,स्वास्थ्य,बुनियादी संरचनाओं का काम हुआ। वार्ड,मोहल्ले,गलियों को सीमेंटेड सड़कों से पाट दिया गया था और पीने के पर्याप्त पानी की व्यवस्था व सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त किया गया था। लेकिन आज खारे पानी की समस्या पूरे फरीदाबाद में है,कूडा-करकट का अंबार लगा है। फरीदाबाद निगम में 200 करोड रुपये का भ्रष्टाचार हुआ।

इनके मंत्री खुद कहते हैं कि हुड्डा सरकार के समय बनी सडकें तो टूटी नहीं,2 साल में बनी सड़कें टूट रहीं हैं। सम्मेलन के आयोजक एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने अपने संबोधन में पृथला क्षेत्र की 36 बिरादरी व हर वर्ग के लोगों की तरफ से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि यह क्षेत्र उनके हर संघर्ष में अगुआ की भूमिका का निर्वहण करेगा। उन्होंने सम्मेलन में हजारों लोगों की मौजूदगी पर भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा जिसका कर्ज वह नहीं उतार सकते लेकिन उन्होंने भी विपक्ष के विधायक के रूप में क्षेत्र की हर समस्या,विकास व रोजगार के मुद्दे को सडक से लेकर विधानसभा तक बुलंद आवाज में उठाया है।

उन्होंने मंच से 2029 में सांसद दीपेन्द्र हुहडा को मुख्यमंत्री बनाने जाने के लिए संघर्ष का आह्वान किया जिसपर खचाखच भरे पंडाल ने दोनों हाथ उठाकर अपने खुले समर्थन का आश्वासन दिया।
अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना,एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा,बड़खल के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह,तिगांव से पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर,बल्लभगढ की पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा,पलवल जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया,प्रदेश माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरैशी,कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बग्गा,ठाकुर राजाराम,दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री,प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया,रेनू चौहान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दायमा,संजय सोलंकी,अनिल नेता,बिजेंद्र मावी,उमेश कौशिक,मास्टर ऋषिपाल,मुकेश भाटी,राजेंद्र खोखीयाका ब्लॉक हथीन,नीरज गुप्ता,शुभम जैन सहित युवा कांग्रेस,सेवा दल, महिला कांग्रेस,हृस्ढ्ढ के पदाधिकारी,बड़ी संख्या में स्थानीय नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0007

दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस नेता रोहित नागर को हाउस अरेस्ट किया गया 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कूच करने …