Breaking News
WhatsApp Image 2026 10 11 at 8.04.24 PM

750 हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश:विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-16 स्थित ओम शिवम प्लाजा में आयोजित‘एक अभियान जिंदगी के नाम’ हेलमेट लंगर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में सहभागिता की। कार्यक्रम के तहत 750 हेलमेट वितरित किए गए,ताकि लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा सके।
विपुल गोयल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित नहीं है,बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना एक आवश्यक सुरक्षा उपाय है,जो दुर्घटना की स्थिति में सिर पर गंभीर चोट लगने के जोखिम को कम करने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि‘एक अभियान जिंदगी के नाम’जैसी पहल समाज में जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को प्रोत्साहित करती हैं।

हेलमेट वितरण के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि छोटी-सी सावधानी भी अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सड़क पर स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी और जागरूकता भी आवश्यक है।

प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए,दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए तथा वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर चलाना चाहिए। उन्होंने इस जनहितकारी अभियान से जुड़े आयोजकों एवं सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से चलाए जाने वाले ऐसे अभियान लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

विपुल गोयल ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें,हेलमेट पहनने को अपनी आदत बनाएं और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता ही असली सुरक्षा है और जीवन अनमोल है,इसलिए इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0007

दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस नेता रोहित नागर को हाउस अरेस्ट किया गया 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कूच करने …