Breaking News
WhatsApp Image 2026 10 11 at 9.06.13 PM

76वें दशहरा महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं:डॉ राजेश भाटिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सिद्धपीठ हनुमान मंदिर सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर,मिलाप स्मृति भवन,3-D/42 में 76वें दशहरा पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से RWA नंबर-3 के सभी ब्लॉक के प्रधानों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दशहरा महोत्सव की तैयारियों और क्षेत्रवासियों की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ.राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है।

इस वर्ष 76वें दशहरा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रधानों एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता,भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पर्व की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सभी ब्लॉक के प्रधानों ने दशहरा महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। संस्था की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से 76वें दशहरा पर्व को भव्य एवं यादगार बनाने में सहयोग देने की अपील की गई।

इस बैठक में अमर बजाज,कपिल कुमार दत्ता,राहुल अदलखा,नितिन कालड़ा,राज कुमार मदान,धनपत सिंह संजय हसीजा,हरीश नौनिहाल, सरदार परविंदर सिंह,हरीश बावेजा रिक्की कथूरिया व अन्य ब्लॉकों के प्रधान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0007

दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस नेता रोहित नागर को हाउस अरेस्ट किया गया 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कूच करने …