बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS के साथ 22 DSP का भी तबादला
PATNA : नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। IAS मनोज कुमार अपर सचिव स्वास्थ्य, सुरेन्द्र झा सचिव राजस्व पर्षद बनाये गए हैं। आलोक कुमार को एमडी बिहार जल विधुत निगम के साथ ही ब्रेडा का भी प्रभार दिया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सतीश चंद्र झा को विशेष सचिव शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है।
इसके अलावे बिहार के पुलिस महकमे में भी बड़े पैमाने पर डीएसपी का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला की अधिसूचना जारी कर दी है। राजीव रंजन प्राचार्य सीटीएस से एसपी विशेष शाखा बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को एसडीपीओ गोपालगंज सदर से हटाकर सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी , अजय कुमार पाण्डेय को एसपी आर्थिक अपराध , मनीष कुमार सिंहा फतुहा के एसडीपीओ, कृष्ण कुमार राय डीएसपी बीएमपी 5 भेजे गए हैं।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार