Breaking News

फरीदाबाद : ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला
फरीदाबाद: ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबधित सीटू के आह्वान पर शुक्रवार को जिला फरीदाबाद में उपायुक्त कार्यालय के सामने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पंचायत मंत्री ओ.पी.धनकड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका व सरकार जो ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है | उससे कर्मचारी बहुत ही परेशान है | जब सरकार ने वेतन पंचायत खातों में ड़लवाया है तब से कर्मचारिययों को 4 से 5 महीनो का वेतन रुका हुआ है | जिसके कारण कर्मचारी भूखा मरने की कगार पर हैं | परन्तु बार-बार आंदोलन करने के बावजूद भी सरकार सुनने को तैयार नहीं है | जिससे तंग आकर कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा में मंत्रियो का पुतला फूंका है |
और यदि सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में तमाम हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी एक बड़े आंदोलन का आह्वान करेंगे | और प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान दिनेश ने की मंच संचालन जिला सचिव महेंद्र सिंह ने व राज्य कमेटी के कोषाध्यक्ष ने की देख रेख में हुआ जिसमें सी.आई.टी.यू.के जिला प्रधान निरंतर पराशर सचिव लाल बाबु शर्मा एस.के.एस.के महा सचिव धर्मबीर,मिड डे मील की जिला प्रधान कमलेश, व आशा वर्कर की जिला प्रधान सुधा,अशोक,मनोज हंस ,विनीत,दीपक,रवि,पर्थ्वी,विनोद,नरेश,राजकुमार, समस्त कार्यकर्त्ता व कर्मचारी मौजूद थे |
 
रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का त्यौहार:गौड़

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं.योगेश गौड़ एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस …