Breaking News

सोनपुर मेला अवधि मे स्थापित हुआ 20 थाने।

रिपोर्ट IBN24×7NEWS संवाददाता राजीव रंजन कुमार ( सिवान ) बिहार।

सोनपुर मेला अवधि मे स्थापित हुआ 20 थाने।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 20 थाना की स्थापना शनिवार को किया गया।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि सभी थाना में थानाध्यक्षों की पोस्टिंग कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि बताया कि पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार को नखास थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक हीरालाल प्रसाद को मीना बाजार के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक दिनेश पासवान को थियेटर थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक शंभू शरण सिंह को चिड़िया बाजार थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार को गोविन्दचक थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि मो सलाउद्दीन को गजग्राह चौक थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि रामप्रवेश उरांव नया गंडक पुल थाना के थानाध्यक्ष , पुअनि अरविंद कुमार (3) को बजरंग चौक थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि एजाज खान को शिवबच्चन चौक थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि आनंद कुमार को हाथी बाजार के थानाध्यक्ष,
पुअनि नवीन कुमार को काली घाट थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि यादवेंद्र कुमार सिंह को महिपत थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि संजय कुमार को बैरियाचक थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि विजेन्द्र कुमार को गंडक नदी थाना के थानाध्यक्ष , पुअनि नवेंदू महतो को मही ब्रीज का थानाध्यक्ष, पुअनि पशुराम प्रसाद गुप्ता को रानी घाट थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि विनोद कुमार राय को ड्रोलिया सिन्दूर चौक थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि लालबाबू सिंह को पहलेजा स्नान घाट थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि अखिलेश्वर राम को बैलहट्टा थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि उपेन्द्र शर्मा को पुराना गंडक पुल थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि आठ थाना पूरे मेला अवधि तक कार्यरत रहेगा और एक दर्जन थाना चार दिनों तक कार्यरत रहेगा।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …