Breaking News

सूर्यदेव की कृपा से फल फूल रहा पूर्वांचल समाज – राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:छठ सूर्य देव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व है और इस पर्व को बिहार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में करते हैं। इन्हीं सूर्यदेव की कृपा से पूर्वांचल समाज खूब फल फूल रहा है और राष्ट्र की प्रगति में भागीदारी कर रहा है। यह बात विधायक राजेश नागर ने अनेक छठ घाटों पर जुटे पूर्वांचल समाज के बीच शुभकामनाएं देते हुए कही। विधायक राजेश नागर आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पल्ला,सेहतपुर,अगवानपुर, बसंतपुर,खेड़ी,धीरज नगर आदि अनेक स्थानों पर पहुंचे और छठ पर्व मना रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। नागर ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का पर्व है जिसे मनाने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में फरीदाबाद में रहते हैं। जब वह जुटते हैं तो यहां मिनी बिहार और उत्तर प्रदेश का दृश्य ही निर्मित हो जाता है।
नागर ने कहा कि हमारी सरकार में सभी वर्गों के पर्वों को रीति पूर्वक मनाने के लिए व्यवस्थाओं और सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। अनेक स्थानों पर कृत्रिम घाटों का निर्माण किया गया है वहीं अनेक पूर्वांचल संगठन प्रशासन के सहयोग से छठ कार्यक्रमों का बेहतर संयोजन कर रहे हैं।विधायक राजेश नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार के मेहनतकश लोगों ने अपनी बुद्धि और शारीरिक बल के माध्यम से हजारों किलोमीटर दूर आकर भी अपना स्थान बनाया है। एक जमाना था जब वह त्यौहार मनाने के लिए गांव वापिस जाते थे लेकिन आज उन्हें शासन प्रशासन की ओर काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। जिससे वह यहीं पर अपने पर्व मना रहे हैं। नागर ने कहा कि वह हमेशा ही सभी के लिए उपलब्ध होते हैं।

About IBN NEWS

Check Also

सिद्धदाता आश्रम पहुंचे पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

बोले सुनता हूं कि आश्रम आने वालों की मन की मुराद पूरी होती है फरीदाबाद …