Breaking News

(सिवान)बिहार : सिवान में शराब तस्करों के हौसले बुलंद

रिपोर्ट- राजीव रंजन कुमार ( सिवान ) बिहार

सिवान में शराब तस्करों के हौसले बुलंद

गुठनी:- सिवान जिले के गुठनी में मंगलवार की रात्रि 8 बजे थाना क्षेत्र के चिताखाल गाँव मे लव साहनी के घर शराब की अवैध बिक्री होने की गुप्त सूचना पर चिताखाल पहुँची गुठनी पुलिस के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज और बदशलूकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को चिताखाल निवासी लव साहनी के घर अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी।
जिसको गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एएसआई अमरजीत यादव और हरिबंश यादव के साथ कई पुलिस के जवानों के साथ एक दल का गठन कर सूचना के आलोक में सर्च कर सच्चाई जानने के लिए भेजा।
लेकिन लव साहनी उसके पिता और कई अन्य ग्रामीण मिल कर पुलिस बल का प्रतिरोध करने लगे।
जिसमे एक सैप के जवान के शर में चोट भी आ गया।
बाद में पुलिस ने45 बोतल 180ml क्रेजी रोमोयों शराब के साथ लव साहनी को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली आई।
थानाध्यक्ष के अनुसार थाना काण्ड सं 269 बिहार उत्पाद मद्य निषेध की धारा 341,323,307,353,332,333,504,379,और34 के तहद एक नामजद और 4 अज्ञात पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

बिग ब्रेकिंग सरयू एक्सप्रेस पर महिला मुख्य आरक्षी पर हमले का मामला

  अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या सरयू एक्सप्रेस पर महिला मुख्य आरक्षी पर हमले का …