रामगढ़वा का पी एच सी को खुद इलाज की जरूरत, छत गिरने से एक कर्मचारी का टूटा हाथ
रामगढ़वा– स्थानीय पी एच सी में गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे छत गिरने से एक कर्मचारी घायल हो गया।उसका बाया हाथ भी क्रेक कर गया है।घायल कर्मचारी का नाम राम इकबाल है। जो फोर्थ ग्रेड के पद पे कार्यरत हैं।फर्मासिस्ट ज्याउल हक ने बताया कि मैं और राम इकबाल बैठे हुए थे कि अचानक छत से प्लास्टर गिरने लगा जब तक हम कुछ समझ पाते कि छत ही टूट कर गिर गया। और उसमें राम इकबाल घायल हो गये। बताते चलें कि इस के पूर्व में भी इसी पी एच सी में लैब रूम का छत गिरा था जिसमें लैब इंचार्ज प्रवीण कुमार बाल बाल बचे थे।बताते चलें कि इस पी एच सी का अधिकांस भाग बिल्कुल जर जर हो गया और यहाँ कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
वहीं डाटा ऑपरेटर सुशांत कुमार ने कहा कि हमलोग जर जर मकान में काम करने में असमर्थ हैं। अचानक छत गिर रहा है कहीं ऐसा न हो कि हमलोगों के ऊपर ही गिर जाए । यहाँ मरीजों को घूमने के लिए जगह तक नही है हो सकता है कि उनलोगों को घूमने दौरान ही छत गिर जाए तो बहुत बडी अनहोनी हो हो सकती है। लोग यहाँ इलाज कराने आ रहे हैं और यहाँ आने के बाद उनको मौत के मुँह में रहना पड़े तो ? इस पी एच सी में काम करने वालों को खुद मौत के मुँह में रह कर कार्य करना पड़ रहा है। यह जर जर मकान किसी बड़े घटना का दावत दी रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार को दी गई है।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार