Breaking News

बिहार – फिर शुरू हुआ तबादले का दौर, बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर

Ibn24x7news रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा
बिहार में बड़ै पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है।बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी की। 19 में 17 अफसरों को लोक शिकायत निवारण के दायित्व में लगाया गया है।
विनोद कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा सदर बनाया गया है। सुनील दत्त झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी बनाया गया है। डॉ. सतीश चरण झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय सदर बनाया गया है। प्रह्लाद लाल अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टेकारी बनाया गया है। अनिल कुमार को अनुमंडलीय को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हिलसा बनाया गया है। कुमार विवेकानंद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर बनाया गया है।
जन्मेजय शुक्ला को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमरांव बनाया गया है। शिशिर कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहार शरीफ बनाया गया है। रवीन्द्र कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा सदर बनाया गया है। राज कुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली बनाया गया है। कृष्ण कुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शेखपुरा बनाया गया है। बेबी कुमारी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मसौढ़ी बनाया गया है। विनीता को विशेष कार्य पदाधिकारी , पंचायती राज विङाग पटना के पद पर तैनात किया गया है। रंजना कुमारी को संयुक्त सचिव, राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के पद पर तैनात किया है। पुरुषोत्तम पासवान को अपर समाहर्ता सहरसा बनाया गया है। बच्चानंद सिंह को अपर समाहर्ता बक्सर के पद पर भेजा गया है। अशोक कुमार, अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर के पद पर भेजा गया है। नंदकिशोर साह को अपर समाहर्ता खगड़िया के पद पर भेजा गया है। विनोद कुमार सिंह को अपर समाहर्ता, सुपौल के पद पर भेजा गया है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …