Breaking News

फरीदाबाद : पूजा तिवारी की मौत मामले में आज होगी गवाही

पूजा तिवारी की मौत मामले में आज होगी गवाही
फरीदाबाद : पूजा तिवारी की मौत मामले में मंगलवार से गवाहियां शुरू होंगी | मंगलवार को पहली गवाही पूजा तिवारी के माता-पिता की गवाही अतिरिक्त सत्र न्यायालय जैकलीन शर्मा की अदालत में होगी | गवाही के लिए वे इंदौर से फरीदाबाद पहुंचेंगे | वकील प्रत्यूष शर्मा ने उनकी सुरक्षा को लेकर उन्होंने अदालत में अर्जी लगाई थी | अदालत ने पुलिस आयुक्त को उन्हें फरीदाबाद में पूरी सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं | हम आपको बता दें कि पूजा तिवारी वेब पोर्टल की पत्रकार थीं | 1 मई 2016 की रात उनकी सेक्टर-46 के सद्भावना अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी | इस मामले में पुलिस ने उस समय फ्लैट में मौजूद उसके दोस्त इंस्पेक्टर अमित कुमार को गिरफ्तार किया था | कुछ दिन पहले ही अमित को जमानत मिली है |
 
रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

आपसी वैर भाव भुलाकर भाईचारे से मनाएं होली का त्यौहार:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर …