Breaking News

देवरिया – पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार


Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन.कोलांची* द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया –
*01-थाना लार पुलिस द्वारा हत्या के आरोपित को किया गया गिरफ्तारः-* दिनांक-21.07.2018 को जमीनी विवाद को लेकर ग्राम हरखौली में हुई मार-पीट में घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी जिसके संबन्ध में थाना लार पर मु0अ0सं0-163/2018 का अभियोग पंजीकृत था, जिसकी विवेचना वर्तमान प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण थाना लार द्वारा की जा रही थी। उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक-27.08.2018 को प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मय हमराहीयान आरक्षी लक्ष्मी यादव एवं आरक्षी रामभरोस सिंह के साथ क्षेत्र में थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त रविन्द्र यादव हाईडिल तिराहे पर मौजूद है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराही व मुखबिर हाईडिल की तरफ प्रस्थान कर पहूॅचे मुखबिर दूर से ही अभियुक्त की तरफ ईशारा कर हट बढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा हमराहीयों की मदद से उपरोक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया एवं नाम पता पूछे जाने पर उसके द्वारा अपना नाम पता *रविन्द्र यादव पुत्र सुर्यनाथ यादव निवासी-हरखौली थाना-लार जनपद-देवरिया* बताया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*02.-01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-* दिनांक 26.08.2018 को जनपदीय पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत है-
➡थाना-रूद्रपुर, मु0अ0सं0-206/2018, धारा-306. भादवि 01.सरई पुत्र स्व0 विनोद प्रसाद सा0 लक्ष्मीपुर थाना रूद्रपुर देवरिया।
*03-निरोधात्मक कार्यवाही-* दिनांक 26.08.2018 को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है-
➡ धारा 107/116/151 सीआरपीसी में 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
*इसके अतिरक्ति जनपदीय पुलिस द्वारा 09 विवेचनाआें का निस्तारण किया गया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

शादी कराने के नाम पर डरा-धमका कर अवैध रूप से धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 09 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल व नगदी बरामद

थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.03.2024 को वादी जगत राम पुत्र स्व0 कल्लू निवासी …