छपरा मंडल कारा में बंदियों के दो गुटों मे संघर्ष
छपरा मंडल कारा में दो वार्डों के बंदी आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से इस कदर मारपीट शुरू हुई कि जेल में अफरा -तफरी मच गई। जेल के अंदर पहरा दे रहे सिपाही ने जेलर को इसकी सूचना दी। ऐन मौके पर जेलर व सुपरिटेंडेण्ट ने दोनों गुटों पर हल्का बल का प्रयोग किया तब दोनों गुट शांत हुए। बताया जाता है कि दोनों गुटों के बंदी के बीच जेल आने के पहले से ही विवाद चल रहा था। इस बीच दोनों आपस में भिड़ गये। मारपीट में एक गुट के रितिक सिंह को हल्की चोटें आई। जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे तुरंत उपचार कर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार एक गुट के रितिक सिंह, मनीष सिंह, राहुल सिंह, राजा सिंह, अंकुर गिरि व दूसरे गुट के नरेश राय, टिंकू शर्मा, गुलाब खान, दिलखुश खान के बीच मारपीट हुई।
रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान ( बिहार )