दहेज पीड़िता परेशान, आरोपी दे रहे धमकी
रामसनेहीघाट : दहेज की खातिर पिटाई कर घर से निकाली गई पीड़िता काफी परेशान है। आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार धमकी दी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने तक सीमित है।
दरियाबाद थाने के मडुइक पुरवा मजरे किला बेलहरी निवासी शमशेर बहादुर की पुत्री निशा की शादी 10 मार्च 2018 को रामसनेहीघाट थाने के बहरापुर मजरे मेहौरा निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराली पक्ष दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने को लेकर आए दिन मारते पीटते थे। दहेज के लिए जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़िता निशा ने जब इसकी जानकारी मायके को दी, तो उसके भाई ससुराल पहुंचे। यहां पर ससुराल पक्ष ने लड़की को भगा दिया। पुलिस से मामलें की शिकायत हुई। रामसनेहीघाट पुलिस ने पति, ससुर, दो महिला समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ससुराली पक्ष धमका रहें हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत 181 पर भी की है।
Tags बिहार
Check Also
दिल्ली और पंजाब मॉडल राजस्थान में होगा लागू – चेयरमैन अनिल ठाकुर
आम आदमी पार्टी, राजस्थान सीकर।आदमी पार्टी नेशनल पार्टी के दर्जा मिलने के बावजूद पूरे देश …