गायघाट में डूबने से बच्चे की मौत
गायघाट- क्षेत्र के कमरथू सहनी टोला निवासी शिवनाथ सहनी का पुत्र आठ वर्षीय गोविंदा की मौत मन में डूबने से हो गई। घटना शुक्रवार की बताई गई है। मृतक के पिता ने इसकी सूचना गायघाट सीओ को दी है। उन्होंने सीओ को बताया कि शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी मजदूरी करने गए थे। शाम को जब वे लौटे तो अपने बेटे को घर में नहीं पाया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजने के बाद लोगों ने बताया कि वह मन की ओर गया था। इसके बाद परिजन उसे मन में ढूंढ़ने लगे। देर रात उसके शव को पानी से निकाला गया। शनिवार को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार
Tags बिहार
Check Also
ब्रेकिंग न्यूज जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का मिला शव।
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के पुलिस चौकी …