दो घरों में विस्फोट, एक ढहा, दूसरा दरका
मसौली (बाराबंकी) : मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घरों में संदिग्ध अवस्था में हुए जोरदार विस्फोट से एक मकान की दीवारें दरक गई, जबकि दूसरा मकान पूरा ढह गया। संयोग यह है कि दोनों ही घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरनपुरवा मजरे किन्हौली निवासी संतोष वर्मा शनिवार रात घर के बाहर सो रहा था, तभी उसके घर में इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद से संतोष गांव से गायब है। दूसरी घटना रविवार सुबह दस बजे गांव के दूसरे छोर पर स्थित चंद्रशेखर के मकान में हुई। जिस समय यह घटना हुई चंद्रशेखर अपनी पत्नी कांती देवी वर्मा के साथ करीब में स्थित ससुराल गया हुआ था और उसका छह वर्षीय पुत्र छोटू घर के बाहर खेल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मकान बंदकर चली गई। इसके दो घंटे बाद फिर जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद सीओ रामनगर उमाशंकर ¨सह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद मकान को सीज कर दिया है। चंद्रशेखर की पत्नी कांती देवी ने थाने में गांव के सुरेश वर्मा के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने घर में हथगोला रखे हैं, जिससे यह विस्फोट हुआ है। कांतीदेवी ने पुलिस को बताया कि सुरेश से परिवार की रंजिश है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि विस्फोट में कोई घायल तो नहीं हुआ है, लेकिन विस्फोट कैसे और किस चीज से हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
मौके पर मिले छर्रे : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों घटना स्थलों पर विस्फोट के बाद छर्रें व अन्य ऐसी सामग्री बरामद हुई है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि यह विस्फोट हथगोले से हुआ है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Tags बाराबंकी
Check Also
आज पहला रोजा,रमजान में रोजा रखने के क्या हैं नियम
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:इस बार रमजान की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की …