Breaking News

बगहा:- राजकीय उ० मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रागंण में पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया

बगहा:- राजकीय उ० मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रागंण में पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया

अपनी सुविधानुसार एक पौधा अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होगी:पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव
बगहा:- बगहा नगर स्थित रा०उ० मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रागंण में पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व सभापति विजय राम, राजद जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुनिता मिश्रा,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत प्रकृति प्रेमी गजेंद्र यादव ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया।
आगे कहा कि हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए,जिससे वातावरण स्वच्छ रहे।जिस प्रकार जल हमारे जीवन के लिए आवश्यक है,उसी प्रकार पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं हैं इसलिए हमें पेड़-पौधों को अपने आस पास घर आदि जगहों में अवश्य लगाना चाहिए।साथ ही उसका नियमित देखभाल भी करना चाहिए ।और जब भी हो सके।अपनी सुविधानुसार एक पौधा अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होगी। मौके पर वि.शि.स. सचिव उर्मिला देवी,विकास मित्र लक्ष्मण राम,शिक्षिका रंजना सिंह,शीला मिश्रा, आभा कुमारी,मर्सी कुमारी,सुनीता मिश्रा,गीता देवी,इंदु देवी,देवेंद्र राम त्रिपाठी,महेश राम सहित स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पत्रकार सुभाष कुमार के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली गयी कैन्डल मार्च

मंसूरचक, बेगूसराय, बिहार पुलिस प्रशासन हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करें। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन  ने फूंका …