बगहा:-बगहा नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर व सीताराम आश्रम ( गौशाला ) में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया
बगहा:- बगहा नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर व सीताराम आश्रम ( गौशाला ) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद(बजरंग दल) और भाजपा द्वारा पौधरोपण किया गया।भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया।एवं कहा कि वृक्ष और मनुष्य एक दूसरे के पूरक है.वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है और वृक्ष भी हमारे बिना जीवित नहीं रह सकते हैं. फलदार और उपयोगी वृक्ष जरूर लगाये,साथ ही सभी अपने पूरे जीवन काल मे हरा वृक्ष नही काटने का संकल्प लीजिये। वही विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री प्रिंस पाठक ने कहा कि मानव जीवन लगातार बीमारियों के गिरफ्त में जा रहा हैं.पर्यावरण के ऊपर मंडराते खतरे को नीम,तुलसी आँवला,एवं अशोक जैसे औषधीय पौधे के रोपण से कम किया जा सकता हैं। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष मोहन गुप्ता,गौरक्षा प्रमुख विशाल पांडेय सहित अभिषेक जयसवाल,नवीन तिवारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।