Breaking News

नरकटियागंज:- भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्व०अटल जी को अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि

नरकटियागंज:- भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्व०अटल जी को अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि
बाल्मीकिनगर सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि स्व०अटल जी आज भी जीवित है। वे सदा अमर है। और अमर रहेंगे।
नरकटियागंज:- नरकटियागंज बुधवार के दिन श्री राम होटल में भारतरत्न,पूर्व प्रधानमंत्री, स्व० अटल बिहारी वाजपेयी का अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि भाजपा पार्टी के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने स्व० अटल बिहारी बाजपेयी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि दी गयी। सभी पार्टी के वक्ताओं ने स्व० अटल जी के कार्यकलापों को सराहते हुए कहा कि स्व०अटल बिहारी वाजपेयी किसी पार्टी विशेष के नेता नहीं पूरे देश के नेता थे।उनके देहांत होने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। हमलोगों को पार्टी और जाति पाती से उपर उठकर स्व० अटल जी के मार्गदर्शन पर चल कर उनके सपनों को साकार करना होगा। तब जाकर देश का विकास होगा।
वही बाल्मीकिनगर सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि अटल आज भी जीवित है। वे सदा अमर है। और अमर रहेंगे। अटल जी के मृत्यू के बाद विदेश के झंडे भी झुके हुए थे।स्व० अटल जी एक ऐसे नेता है। जिन्होंने मरते दम तक अपने तिरंगे को झुकने नहीं दिये। हमें कोशिश करना चाहिए कि स्व० अटल जी के आदर्शो को याद करते हुए उनके मार्गो पर चलकर अपनी जीवन को देश के प्रति समर्पित किया जाए। मौके पर राधेश्याम तिवारी,मुरली मनोहर,रिंकी गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सोनी,राजेश जायसवाल,देवीलाल प्रसाद,पिंटू गुप्ता, बच्चा पंडित, के साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे ।

रिपोर्ट चंदन गोयल ibn24x7news नरकटियागंज

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …