Breaking News

देवरिया – जनपद में 10.86 लाख पौधो के वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष कुल 11.53 लाख पौधों का रोपण किया गया

देवरिया(सू0वि0)16 अगस्त। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता के अवसर पर प्रदेश में 9 करोड वृक्षारोपण अभियान के तहत सांसद कलराज मिश्र, रविन्द्र कुशवाहा, कमलेश पासवान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रकाश निषाद तथा विधायक काली प्रसाद एवं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति/ सहभागिता से वृक्षारोपण कार्य किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, बच्चो, किसानो, डाक्टर्स, इन्जीनियर्स, मीडिया/ पत्राकार एन0सी0सी0 आदि सभी संस्था, गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कार्य में बढ-चढ कर भाग लिया गया एवं अन्य लोगो को भी इस कार्य हेतु प्रेरित किया गया। जनपद में 10.86 लाख पौधो के वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष कुल 11.53 लाख पौधों का रोपण किया गया है।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया प्रमोद कुमार गुप्ता ने उपरोक्त जानकारी देते हुए वर्ष 2018-19 के वृक्षारोपण का विभागवार लक्ष्य एवं प्रगति के विवरण में बताया है कि वन विभाग का लक्ष्य 271688 के सापेक्ष 287500 पौधो का वृक्षारोपण किया गया। इसी तरह ग्राम्य विकास का 438496 के सापेक्ष 438598, राजस्व का 81602 के सापेक्ष 92462, पंचायती राज का 81602 के सापेक्ष 81603, औद्योगिक विकास का 5654 के सापेक्ष 0, नगर विकास का 27260 के सापेक्ष 27540, लोक निर्माण का 14357 के सापेक्ष 15100, सिचाईं का 12320 के सापेक्ष 15453, कृषि का 31480 के सापेक्ष 35885, पशुपालन का 4320 के सापेक्ष 4320, सहकारिता का 4880 के सापेक्ष 4885, उद्योग का 8480 के सापेक्ष 8480, विधुत का 4320 के सापेक्ष 4320, माध्यमिक शिक्षा का 13666 के सापेक्ष 14000, बेसिक शिक्षा का 50000 के सापेक्ष 54920, स्वास्थ्य विभाग का 11000 के सापेक्ष 11480, परिवहन का 3680 के सापेक्ष 3700, उद्यान का 45233 के सापेक्ष 45464 तथा पुलिस का 7680 के सापेक्ष 7680 का वृक्षारोपण किया गया। उन्होने बताया है कि वन विभाग के अतिरिक्त का लक्ष्य 846030 के सापेक्ष 865890 वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग सहित 1117718 के सापेक्ष 1153390 किया गया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भगवा ध्वज लहराते हुए मातृशक्तियों ने नगर मे निकाली स्कूटी जन जागरण यात्रा

0 17 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा मे शामिल होने नगरवासियो से की अपील …