Breaking News

झाँसी: सर्व यू पी ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता सप्ताह शिविर सम्पन्न

सर्व यू पी ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता सप्ताह शिविर सम्पन्न
झाँसी 8 जून। तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाट कोटरा में शुक्रवार को सर्व यू.पी ग्रामीण बैंक शाखा भण्डरा के तत्वावधान में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह जागरुकता शिविर अजय सोनी डी.डी.एम.नाबार्ड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुअा।
शिविर में डी डी एम नाबार्ड अजय सोनी ने कहा कि ऋण का सदुपयोग कर समय से  अदा करें।उन्होंने कहा कि सीमा से अधिक ऋण लेने केदुष्परिणामों के बाबत जानकारी दी।शिविर में ग्राहक सतर्कता अभियान के क्रम में निहाल चन्द्र शिवहरे ,निदेशक वित्तीय साक्षरता केन्द्र झॉंसी ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि ज़्यादा लाभ की जगह हमें सुरक्षित निवेश पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने संख्या 72 के नियम से उदाहरण सहित बतायाकि कैसे ग़लत विनियोजन से बचा जासकता है|
विभिन्न कम्पनियों की लोक लुभावन योजनाओं में निवेश करने से पहले संस्था के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए ग्रामीणों को ए.टी.एम.कार्ड की पिन की सुरक्षा एवं अन्यसावधानी जैसे पासवर्ड न बताना,आधार नम्बर न बताना आदि। डिजीटल बैंकिंग में बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।जोखिम की सम्भावना होने पर रिजर्व बैंक के सचेतपोर्टल पर जाकर निवेश से पूर्व समस्तजानकारी प्राप्त कर लेंइसके साथ ही कैश लैस संव्यवहारों केतरीक़े बताये तथा लोगो से अधिक से अधिक कैश लेस के तरीकों से लेनदेनकरने का अनुरोध किया।उन्होंने ने कहा कि वर्तमान परिवेश में आधार कार्ड,मोबाईल नम्बरबैंक खाते से लिंक करने ,सुरक्षा बीमा ,जीवन ज्योति बीमा, एटीएम कार्ड बीमा, किसान कार्ड बीमा,अटल पेंशनयोजना के बाबत विस्तार से बताया  तथा व्यवहारिक रूप में कैश लैस संव्यहार के फायदे भी बताये।बैंकिंग लोकपाल पर भी चर्चा की गई। तथा ग्रामीणों को पम्पलैट वितरित किये गये रिजर्वबैंक के पोस्टरों के माध्यम आडियो, विडियो का भी उपयोग साक्षरता केलिए किया गया ।
इस अवसर हरमुख सिंह ,प्रमोद शर्मा ,राहुल सोलंकी, जबर प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह,बैंक मित्र चन्द्रभान सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अन्त में गायत्री प्रसाद पाण्डेय कार्यवाहक शाखा प्रबन्धक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – सम्मान की इच्छा ही अपमान को जन्म देती हैं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA देवरिया जिले के ग्राम खुखुंदू में चल रहे सात दिवसीय श्री …